E-Paperमध्य प्रदेश
हम होंगे कामयाब पखवाड़ा“ के अंतर्गत रिप्लाई का आयोजन किया
हम होंगे कामयाब पखवाड़ा“ के अंतर्गत रिप्लाई का आयोजन किया
मुरैना 05 दिसम्बर, 2024/’’हम होंगे कामयाब’’ पखवाड़े के अंतर्गत रिप्लाई का आयोजन किया गया। जिसमें परियोजना जौरा-2, कैलारस, बानमौर में परियोजना अधिकारियों द्वारा रैली निकाली गई।
आंगनबाड़ी केंद्र पर महिला हितग्राहियों को एकत्रित कर जेंडर सेंसटाइजेशन के बारे में संवाद एवं चर्चा की गई। उन्हें युवाओं के साथ संवाद करने के लिये प्रेरित किया। तत्पश्चात रैली निकालकर स्थानीय समुदाय को जागरूक करने के लिये प्रयास किया। 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन को लेकर जागरूक किया।