E-Paperमध्य प्रदेश

’’मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान’’ के तहत अम्बाह के वार्ड क्रमांक 02 में केम्प का आयोजन किया गया 

विभिन्न योजनायें के हुये आवेदन प्राप्त 

मुरैना /नगर पालिका परिषद अम्बाह द्वारा वार्ड क्रमांक 02 टेकचंद स्कूल के पास ’’मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान’’ के अन्तर्गत शुक्रवार को केम्प का आयोजन किया गया है। केम्प में वृद्धावस्था पेंशन, पीएम स्वनिधि, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, नल कनेक्शन नवीन, आय प्रमाण, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र के आवेदन प्राप्त हुये। जिनका तत्काल निराकरण कर स्वीकृत किये गये।

केम्प में मुख्य नगर पालिका अधिकरी अम्बाह श्री शारिब कौसर, पार्षद वार्ड 02 श्रीमती प्रिया मोनू तोमर, नगर पालिका परिषद की टीम, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। 15 दिसम्बर एवं 16 दिसम्बर, 2024 को एमएलडी स्कूल वार्ड क्रमांक 03 में केम्प का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!