E-Paperमध्य प्रदेश

चम्बल वाटर प्रॉजेक्ट: पाईप लाईन की बेल्डिंग कर रहे मजदूर पर भरभरा कर गिरी मिट्टी

मिट्टी में दबने से मजदूर की घटना स्थल पर ही हुई मौत

 

मुरैना। 27/फरवरी/2025 ठेकेदार की लापरवाही से आज एक मजदूर को मौत हो गई। मामला: जिले के।सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां पर चम्बल वाटर प्रॉजेक्ट के तहत पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। आज सुबह गड्ढे में बैठकर एक मजदूर पाइप लाइन की बेल्डिंग कर रहा था, तभी उसके ऊपर भरभरा कर मिट्टी गिर गई। मिट्टी में दबने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार चम्बल वाटर प्रॉजेक्ट के तहत मुरैना में पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम जोर-सोर से चल रहा है। फिलहाल अम्बाह बाईपास रोड पर लालोर फाटक के पास पानी की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। बताते है कि, यूपी के तडवां गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र छन्नू राजबर उम्र 26 वर्ष यहां पर पिछले 4 महीने से बेल्डिंग का काम कर रहा था। आज सुबह 10 बजे पाइप लाईन में बेल्डिंग करने के लिए वह अपनी मशीन लेकर एक गड्ढे में उतर गया था। वह मशीन से काम कर रहा था, तभी उसके ऊपर मिट्टी भरभरा कर गिर पड़ी। मिट्टी गिरने की आवाज सुनकर उसके साथी मजदूर दौड़कर आये। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ठेकेदार को देते हुए मिट्टी हटाकर मजदूर को बाहर निकालने की कार्यवाही शुरू कर दी। मजदूर ने करीब 20 मिनिट की मेहनत के बाद मिट्टी हटाकर मजदूर को गड्ढे से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मजदूर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएसपी दीपाली चंदेरिया का कहना है कि, सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित अम्बाह बाईपास रोड पर चम्बल वाटर प्रॉजेक्ट का काम चल रहा है। आज सुबह यहां पर काम करते समय मिट्टी में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!