जल गंगा संवर्धन अभियान अम्बाह शाखा नहर की जन भागीदारी, जन सहयोग से साफ-सफाई की
मुरैना /मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जल गंगा सवंर्धन अभियान 30 जून तक चलाया जा रहा है।
अभियान को मूर्तरूप देने के लिये कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना के निर्देशन में मुरैना जिले में ’’जल गंगा संवर्धन अभियान’’ के अन्तर्गत जन सहयोग से साफ-सफाई, श्रमदान एवं नहर, तालावों के आसपास की सफाई का कार्य किया जा रहा है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग मुरैना के मार्गदर्शन में जल संसाधन ए.बी.सी. उपसंभाग क्र. 2 मुरैना के उपयंत्री श्री सुरेश चन्द्र शर्मा, श्री देवेन्द्र कुमार गौड़, श्री मुलायम सिंह तोमर, श्री विनोद सिकरवार तथा विभागीय मैदानी कर्मचारियों द्वारा सोमवार को ’’जल गंगा संवर्धन अभियान’’ 2025 के अंतर्गत अम्बाह शाखा नहर की वितरिका 17 आर/एबीसी की आर.डी. 1500 मी. पर पुलिया के अपस्ट्रीम एवं डाउन स्ट्रीम में जंगल सफाई एवं मिट्टी हटाने का कार्य जन भागीदारी तथा जन सहयोग से किया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों ने विभागीय मैदानी कर्मचारियों के साथ श्रमदान किया।